Follow Us:

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य पकड़ेगा गति, सिहुनी से रजोल तक 696 करोड़ का बजट स्वीकृत

|

डेस्क।

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा। क्योंकि इस फोरलेन निर्माण के लिए सिहुनी से रजोल तक पुनर्वास एवं उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र ने 696.65 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृती दे दी है। यह बजट पठानकोट मंडी फोरलेन के दूसरे चरण के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। शनिवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के जिला पालमपुर में NH-154 के पठानकोट-मंडी खंड (पैकेज-IIA) के सिहुनी से रजोल को 4-लेन में पुर्वास एवं उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए रुपये 696.65 करोड़ बजट के साथ स्वीकति दी गई है।’

केंद्र द्वारा जारी इस बजट से फोरलेन का निर्माण कार्य और प्रभावितों को दिए जाने वाली मुआवजा राशि का प्रबंध किया जाएगा। शाहपुर क्षेत्र में भी सैकड़ों लोग फोरलेन की जद में आ रहे हैं।

बता दें कि फोरलेन के पहले चरण का कार्य कंडवाल से लेकर सिहुनी तक चल रहा है। वहीं अब दूसरे चरण सिहुनी से राजोल तक करीब 10 से 12 किलोमीटर के स्लैब के निर्माण कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। कंडवाल से सिहुनी तक फोरलेन के निर्माण की जद में करीब 750 इमारतें आ रही हैं। इसके अलावा लोगों की जमीनें भी हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मुआवजा राशि दी जा रही है।