<p>पीजीआई चंडीगढ़ से अपना इलाज करा रहे ऊना जिला के मरीजों को सोमवार से टेलीमेडिसन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि इससे पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करा रहे मरीजों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। डीसी ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में फिलहाल ओपीडी की सुविधा बंद है, इसलिए मरीजों को सुविधा देने के लिए टेलीमेडिसन तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।</p>
<p>उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. अनमोल और डॉ. अरुण ऊना पहुंच गए हैं और आईपीएच विश्राम गृह ऊना में उनके लिए व्यव्स्थाएं की जा रही है। जिन मरीजों का पीजीआई चंडीगढ़ का कार्ड बना है, वह कार्ड के साथ सोमवार से आईपीएच विश्राम गृह में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आ सकते हैं। यह सुविधा मरीजों को सोमवार से मिलना शुरू हो जाएगी, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।</p>
<p>डीसी ने कहा कि ऊना में ही मरीजों का ईसीजी, बीपी आदि के टेस्ट किए जाएंगे और उनका रिजल्ट सीधे चंडीगढ़ में बैठे पीजीआई डॉक्टरों के पास उपलब्ध होगा। जिसके बाद वह मरीज को दवाएं लिख सकते हैं।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…