Follow Us:

घुमारवी के दाबला का पवन 55 लाख की धोखाधड़ी का शिकार

desk |

सावधान, अगर आप भी विदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
हिमाचल के बिलासपुर जिले का एक शख्स इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। हुआ यूं कि घुमारवी के दाबला गांव के एक व्यक्ति को पंचकूला के एक परिवार ने कनाडा में जोब और पीआर के नाम पर लाखों का चूना लगा दिया। आरोपी परिवार ने इस व्यक्ति से पूरे 55 लाख की धोखाधड़ी की है।

पंचकूला के परिवार ने इसके लिए व्यक्ति को रसीद भी दी है, लेकिन व्यक्ति को न तो वर्क वीजा मिला और न ही पीआर मिली है। धोखाधड़ी के शिकार हुए शख्स ने इसकी शिकायत घुमारवी थाने में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, दाबला का पवन कुमार विदेश में नौकरी करने की चाह में पंचकूला के महेंद्र और हरिंद्र कौर से मिला। इस दौरान उन दोनों ने बताया कि उनका बेटा सिकंदर कनाडा में सेटल है और उसकी वहां कंपनी भी है।

उन्होंने इसके डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए और बाद में सिकंदर पवन के घर आया औऱ पवन को लैपटॉप पर कई वीजा दिखाए और कनाडा में जोब के लिए 60 लाख तक का खर्चा बताया।
लास्ट में 55 लाख तक बात हो गई। पवन का कहना है कि महेंद्र ने अलग-अलग किश्तों में उससे पेंमेंट ले ली। पवन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।