Follow Us:

अनुबंध पर लाने का आश्वासन मिलने के बाद पीस मील कर्मचारियों ने खत्म की टूल डाउन हड़ताल

|

एचआरटीसी के पीस मील वर्करों ने परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह से आश्वासन मिलने के बाद अपनी टूल डाउन हड़ताल खत्म कर दी है। दरअलस मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की दी। इस दौरान मंत्री ने उन्हें 3 सप्ताह के भीतर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया। मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद अब कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट आए हैं।

बता दें कि प्रदेशभर में परिवहन निगम में 950 पीस मील कर्मचारी कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी पिछले 7 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन सरकार उनके हक में कोई फैसला नहीं ले पाई है। इससे नाराज प्रदेशभर के पीस मील कर्मचारी 17 अगस्त से टूल डाउन हड़ताल पर चले गए थे। वहीं, वर्करों की इस हड़ताल से परिवहन निगम को लाखों का घाटा हुआ है। निगम की खराब बसें खड़ी हो गई हैं जिसके चलते कई रूट प्रभावित भी हुए हैं। अब मंत्री से अनुबंध पर लाने का आश्वासन मिलने के बाद सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं।