Follow Us:

जिला परिषद कैडर के अधिकारी-कर्मचारी की पेनडाउन हड़ताल, सरकार से ये है मांग

हमीरपुर में जिला परिषद कैडर के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को पूरा करने के लिए अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की है।

जसबीर कुमार |

हमीरपुर में जिला परिषद कैडर के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को पूरा करने के लिए अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की है। इसी के चलते कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल की है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द कर्मचारियों की मागों को पूरा किया जाए।

वहीं हड़ताल के दौरान विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों की समस्या को सरकार से मनवाने के लिए आश्वासन दिया है और सरकार से बात कर जल्द निर्णय होने की बात कही है। वहीं हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों को जिला परिषद वाइस चेयरमैन नरेश कुमार दर्जी ने भी अपना समर्थन दिया है और सरकार से मांग की है कि जल्द जिला परिषद विभाग में विलय किया जाए।

हड़ताल पर बैठे हुए पंचायत सचिव जगदेव शर्मा और विनतो कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई बार सरकार के पास लिखित तौर पर भी कर्मचारी गुहार लगा चुके हैं लेकिन मांग को नहीं माना है। अब मजबूरन कर्मचारियों को मांग को मनवाने के लिए हड़ताल करनी पड़ी है।

हमीरपुर विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल का पता चलने पर कर्मचारियों के पास आकर उनकी समस्या का समाधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश काडर के कर्मचारियों में विलय करने की मांग को पूरा करने के लिए पंचायती राज मंत्री से बात की जाएगी और जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।