Follow Us:

शिमला में पानी के लिए तरस रहे लोग, नगर निगम रिज और माल रोड पर कर रहा पानी की बर्बादी

राजधानी शिमला में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में पानी तीन से चार दिन बाद आ रहा है। वहीं, नगर निगम रिज मैदान ओर माल रोड पर पानी की बर्बादी कर रहा है…

पी.चंद |

राजधानी शिमला में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में पानी तीन से चार दिन बाद आ रहा है। वहीं, नगर निगम रिज मैदान ओर माल रोड पर पानी की बर्बादी कर रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए नगर निगम द्वारा रिज मैदान और माल रोड को साफ किया जा रहा है। जहां हजारों लीटर पानी के टैंकर से पानी डाल कर साफ किया जा रहा है। जिस पर शहर के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

शिमला शहर के लोगों का आरोप है कि एक तरफ शहर में पानी का संकट चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम पानी की बर्बादी करने में जुटा है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं आ रहा है जिससे काफी मुश्किल हो रही है।

नगर निगम शहर की सड़कों को पानी से धो कर पानी की बरबादी करने में जुटा है। पीएम का दौरा दस दिन बाद है लेकिन अभी से शहर में पानी की बर्बादी की जा रही है। दो साल पहले भी शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा था। अब भी पानी को बर्बाद कर फिर से वैसा ही संकट पैदा किया जा रहा है।