Categories: हिमाचल

सड़क निर्माण से भड़के लोग, विधायक पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

<p>हमीरपुर जिला बिझड़ी में मलकीयत भूमि में सड़क बनाने पर लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल&nbsp;पर जबरन जमीनें हड़प करने का आरोप लगाया है। सड़क निर्माण को लेकर पहले भी लोगों ने आवाज़ बुलंद की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक बिझड़ी के साथ लगते कछबी गांव के करीब 100 लोगों ने शुक्रवार को हरिजन बस्ती लाहड़ी तरखाना में हाल ही में हुए सड़क निर्माण का विरोध किया है। इन लोगों का कहना है कि उनकी जमीन पर बिना सहमति के सड़क निकाली जा रही है, जो सरासर अन्याय है।</p>

<p>लोगों ने सड़क को बाड़ लगाकर बंद कर दिया है, जिससे विवाद बढ़ गया है। स्थानीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वसन दिया कि सड़क कहीं और से निकालने का प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी बंद की।</p>

<p>तहसील दार बिझड़ी प्रेम चंद भाटिया ने कहा कि सड़क निर्माण के विवाद को हल करने के लिए सरकार से इस स्थान के डिमार्केशन के निर्देश दिए हैं। इसके बारे में लोगों की सहमति से ही जमीन की निशानदेही की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

2 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

2 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

2 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

2 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

2 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

18 hours ago