Categories: हिमाचल

मंडीः शमशानघाट का निर्माण न होने से लोग खफा, जिला परिषद सदस्य ने दी आंदोलन की धमकी

<p>मंडी शहर के साथ लगती दो पंचायतों सनयारड़ और टिल्ली केहनवाल के अधिकांश गांवों के लोग मंडी सुंदरनगर मार्ग पर मंडी से 4 किलोमीटर दूर चडयारा में सुकेती नदी किनारे शवों को प्राचीन समय से जलाते आ रहे हैं। मगर यहां पर बार-बार मांग के बावजूद भी शमशान घाट का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उल्टे वहां पर शव जलाने से रोका जाता है।</p>

<p>जिला परिषद सदस्य सावित्री देवी ने कहा किइस बारे में वह लगातार पिछले चार सालों से प्रशासन से आग्रह करती आ रही हैं कि शमशानघाट का निर्माण किया जाए मगर इसे शुरू नहीं गया। इस मामले का जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में भी मुद्दा उठाया गया था। वहां भी प्रशासन ने इसका निर्माण जल्द शुरू करने की बात की थी मगर वह वायदा भी पूरा नहीं हुआ।</p>

<p>जिला परिषद सदस्य ने कहा कि शमशानघाट की जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसका रास्ता रोका जा रहा है। मगर प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अब यदि प्रशासन ने इसका काम जल्द शुरू नहीं किया तो आंदोलन करने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा। जिला परिषद सदस्य ने सरकार और प्रशासन से इस दिशा में जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7302).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

29 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago