Categories: हिमाचल

अजोली-सनोली सड़क का कार्य 90 प्रतिशत पूराः सत्ती

<p>छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि 5.12 करोड़ रुपए की लागत से अजोली-सनोली सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। इस सड़क का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसके निर्माण से 6 गांवों के निवासियों को लाभ मिलेगा। सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 नवंबर 2019 को किया था।&nbsp;</p>

<p>सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा मंडल ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सतपाल सिंह सत्ती का धन्यवाद किया है। सभी ने कहा कि पूरे हल्के में हो रहे विकास कार्यों से ऊना विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है, जिसका श्रेय सतपाल सिंह सत्ती की विकासवादी सोच को जाता है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा में विकास ने चौगुनी रफ्तार पकड़ी है जिससे सनोली, मजारा, मलूकपुर, वीनेवाल पूना, अजोली, छत्तरपुर ढाडा में बढ़िया सड़कें बनकर लगभग तैयार है। संतोषगढ़ से सनोली, मौजोवाल पंजाब से सनोली गांव तक, अजोली मोड़ पंजाब से सनोली तक, मैंलमा पंजाब से सनोली तक, अजोली संतोषगढ़ हाईवे से सनोली मार्केट तक, अजौली व छत्तरपुर गांव की बहुत ही शानदार सड़कें बन गई। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब-तब ऊना विधानसभा सहित इन गांवों में बहुत ही विकास कार्य हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

25 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

39 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

46 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

52 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

1 hour ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago