हिमाचल

अपने वोट से भाजपा को कोमा में पहुंचाएगी जनता : कांग्रेस

सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल और मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा है कि चार जून के बाद भाजपा कोमा में होगी, क्योंकि जनता अपने वोट से उसे वहां पहुँचा देगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। भाजपा के पास 25 तथा कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं और सरकार पूर्ण बहुमत में है।
वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें। चार जून को भाजपा के वेंटिलेटर पर पहुँचते ही, भाजपा नेताओं के लालच को जवाब मिल जाएगा।
नंद लाल और किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा का नक़ाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। दोनों ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उपचुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुँचा कर ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बाग़ियों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ है और भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें बाग़ियों को पार्टी का टिकट देने से भाजपा के कार्यकर्ता की हताशा भी नहीं दिख रही है। भाजपा के भीतर विरोध का ज्वालामुखी धधक रहा है, जो कभी भी फट सकता है। इसलिए चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की हार निश्चित है, जिसे कोई नहीं टाल सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन-बल से धन-बल की राजनीति को जवाब देगी। जनता की नजरों में भाजपा पूरी तरह से गिर चुकी है।
Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago