Follow Us:

पहली से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने का बना प्लान, 14 फरवरी की कैबिनेट में लगेगी मुहर

पी.चंद |

कोविड के मामलों में गिरावट के बाद जंहा सरकार ने बंदिशें कम कर दी है वंही अब छोटी कक्षाओं को शुरू करने का भी प्लान तैयार कर लिया है। 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को पहले ही सरकार ने खोल दिया है।

वंही, अब शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोलने की रणनीति तैयार कर ली है। 14 फरवरी की कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों को लेकर कैबिनेट की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।