Categories: हिमाचल

पुलिस के हत्थे चढ़े वन तस्कर, सैन की लकड़ी के 24 नग बरामद

<p>नाहन पुलिस ने 2 वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से सैन की लकड़ी के 24 नग भी बरामद किए हैं। दोनों पर फॉरेस्ट वीट त्रिलोकपुर भुड्डा में अवैध कटान का आरोप भी है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले कौलांवाला भुड्डा इलाके में वन विभाग ने गश्त के दौरान सैन के पेड़ों के ठूंठ (पीस) बरामद किए। इसके बाद वन विभाग ने अवैध कटान का मामला पुलिस के पास दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।</p>

<p>छानबीन के दौरान पुलिस ने गुलाब नबी और यूसुफ अली निवासी कौलांवाला भुड्डा को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने मौके से चोरी की गई लकड़ी भी बरामद की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

6 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

28 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

53 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

15 hours ago