Follow Us:

कांगड़ाः जयसिंहपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पोस्टर फाड़ने पर पुलिस ने दर्ज़ किया मामला

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर में कार्यक्रम के दौरान बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने आये थे। बच्चों के हाथ में पोस्टर थे लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के हाथों से जबरन पोस्टर छीने ओर फाड़ दिए। इस दौरान एक लड़की को धक्का दे दिया उस दौरान लड़की बेहोश हो गई थी। आज कोटलु गांव के लोगों ने लम्बागाव पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है। एसएचओ अश्वनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जो भी कार्रवाई बनेगी उसे अमल में लाया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बीते कल कांगड़ा के जयसिंहपुर दौरे पर थे जहां उन्होंने करोड़ों रूपये के शिलान्यास किए हैं।