Categories: हिमाचल

कुल्लू दशहरा में पुलिस की रहेगी टाइट सिक्योरिटी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

<p>कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, जिसके लिए पुलिस नाके लगाकर उत्सव के दौरान आने वाले लोगों की चेकिंग करेगी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने&nbsp; चेकपोस्ट भी तैयार कर लिए हैं। जिले की हर सड़क पर नाकाबंदी रहेगी। इस बार कुल्लू पुलिस छह जगहों पर नाकाबंदी के लिए पुलिस जवानों को तैनात करेगी, जिनमें दिन-रात पुलिस के जवान चौकसी करेंगे।</p>

<p>कुल्लू में आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की जाएगी. बता दें कि रामशीला, हाथीथान, बजौरा, भुंतर, कटौला और गड़सा रोड पर पुलिस के नाके रहेंगे। मणिकर्ण और मनाली की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग&nbsp; भुंतर में होगी। वहीं, दूसरी चेकिंग हाथीथान के पास होगी।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव में सिक्योरिटी के लिहाज से पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की नजर उन रास्तों पर भी रहेगी, जहां से दशहरा उत्सव के दौरान चरस माफिया पैदल चरस की खेप को लाने की कोशिश अकसर करते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

16 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

16 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

16 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

16 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

23 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

23 hours ago