पर्यटकों की पहली पसंद पौंग एरिया में विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। पौंग एरिया में सर्दियों शुरू होते ही करीब चार हजार विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं। विभाग का मानना है कि अगले माह के अंत तक सभी विदेशी पक्षी पौंग वेटलैंड में पहुंच जाएंगे। पौंग एरिया में यह विदेशी पक्षी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

इस साल के पर्यटन सीजन में शिकारियों पर नजर रखने के लिए विभाग कर्मचारियों की तैनाती करने जा रहा है। पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग पौंग एरिया में 25 कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला लिया है।

गौर रहे कि 15 नवंबर से पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। विभाग ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। सीजन के दौरान पौंग एरिया में विदेशी पक्षी भी पहुंचते हैं। ये पक्षी किसी कारण प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। कर्मचारी उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगे, जहां ज्यादा पक्षी होते हैं। विभाग द्वारा तैनात किए गए कर्मचारियों का मुख्य काम शिकारियों और विदेशी पक्षियों पर नजर रखना होगा।

बता दें कि ये कर्मचारी सिर्फ सीजन के दौरान ही तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि अगर कोई शिकारी पौंग एरिया में पक्षियों का शिकार करता पाया गया, तो यह कर्मचारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी देंगे। इसके बाद विभाग उस व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करेगा।

विभाग इन कर्मचारियों को वेतन भी देगा। पौंग एरिया के साथ लगते क्षेत्रों से ही लोगों को एरिया में तैनात किया जाता है, क्योंकि ये लोग उस क्षेत्र से परिचित भी होते हैं।

वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पौंग एरिया में शिकारियों पर नजर रखने के लिए 25 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पक्षियों को लेकर वह कोई भी ढील नहीं बरतना चाहते हैं। इस बार पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…