Follow Us:

डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नवनीत बत्ता |

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी हमीरपुर के सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल और धरना किया है। इसमें जिला के सभी ग्रुप सी के कर्मचारियों ने भाग लिया और नारेबाजी की है। वहीं, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा की हमारी  हड़ताल का मुख्य उदेश्य है कि न्यू पेंशन सकीम को बंद कर पुरानी पेंशन लागू कर पीएफआर डीए एक्ट समाप्त कर सभी केंद्रिय कर्मचारियों के लिए वैधानिक पेंशन को लागू किया जाए।

 उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों से कोई भी भर्ती ग्रुप सी की नहीं की की गई है। वहीं, डाकघरों में कर्मचारियों की कमी के चलते 4 कर्मचारियों  का काम एक ही कर्मचारी को करना पड़ रहा है। देश भर में 70000 हज़ार से जायदा पोस्ट खाली चल रही है।

सिंह ने कहा कि संघ की मांग है की जो पे कमीशन हमे दिया गया है उसमें अलाउसिस पर कट न लगाया जाए। वहीं, कुछ कर्मचारियों को आज दिन तक 7वें पे कमीशन का फायदा नहीं मिला है। सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी अपना कार्यकाल कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर चुके है उनको सरकार जल्दी नियमित करे।