Follow Us:

HPPSC के माध्यम से भरे जाएंगे पैरामेडिकल स्टाफ के 1100 पद: स्वास्थ्य मंत्री

पी. चंद |

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शिमला में सरकार की 6 महीने की उपलब्धियों पर कहा कि सरकार ने बेहतर काम किया। हिमाचल 2224 डॉक्टर के पद हैं जिनमें से की 1804 भरे हैं सरकार ने 289 नए डॉक्टर नियुक्त किए गए। प्रदेश में 1211 आयुर्वेदिक संस्थान हैं। जिनमें से 817 पद भरे हुए हैं जबकि 300 के करीब खाली हैं विभाग जल्द ही 200 पद भरने जा रहा है। 1100 पैरामेडिकल स्टॉफ हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अलावा 834 नर्स के पद भी जल्द भरे जायेंगे। MMU सहित हिमाचल में 6 मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। उसने निकलने वाले डॉक्टरों के बाद कमी खत्म होगी।

1 लाख जनसंख्या के ऊपर 9 डॉक्टर है जो आने वाले समय में 11 किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना और मुख्यमंत्री देखभाल योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। सरकार ने तीन माह पहले बाइक एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की जिससे 441 मरीज लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना में 16 आइटम जोड़ी गई है। जिसके तहत नवजात बच्चों को किट दी जायेगी। जिसको बीते कल की कैबिनेट बैठक में सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी गई है।

स्वास्थ्य हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत सरकार भी पूर्णतया सहयोग कर रही है। मदर चाइल्ड अस्पताल चलाने के लिए सवा 2 करोड़की राशि भारत सरकार ने दे दी है जो 9 अस्पतालों में खर्च की जायेगी। किडनी की बीमारी के इलाज के लिए 7 अस्पतालों में डायलिसिस केन्द्र शुरू किए गए हैं।

वहीं, टीबी की रोकथाम के लिए भी दो करोड़ का प्रावधान रखा गया है। हिमाचल में निःशुल्क दवाई योजना शुरू की गई है उसके लिए भी सरकार कृतसंकल्प है। 'स्वस्थ हिमाचल निरोगी हिमाचल' कैसे बने इसके लिए सरकार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की शुरूआत करने जा रही है।