Follow Us:

IGMC में स्क्रब टायफस से गर्भवती की मौत

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पुख्ता प्रबंध के दावे हवा होते दिखाई दे रहे हैं। स्क्रब टायफस का कहर लगातार जारी है, इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से गुरुवार को 19  वर्षीय गर्भवती महिला की  मौत हो गई। ये महिला बीते बुधवार को कुल्लू से उपचार के लिए आईजीएमसी आई थी। चिकित्स्कों ने महिला को दाखिल कर लिया था और रिपोर्ट में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई थी।

आईजीएमसी में अब तक मृतकों की संख्या 16 पहुंच चुकी है। जबकि, 360 के लगभग मामले पॉजीटिव आए हैं। स्क्रब टाइफस के अधिक मरीज अपर शिमला से पहुंच रहे हैं। रोहड़ू व रामपुर क्षेत्र से ही आईजीएमसी में 70 फीसदी मामले हैं। इसके अलावा रामपुर और रोहड़ू अस्पतालों में भी इसके कई मामले पॉजीटिव हैं।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि इस वर्ष विभाग पहले ही इसके लिए अलर्ट हो चुका है। लोगों को पोस्टर बांटे गए थे, जिसमें स्क्रब से बचने के लिए हिदायतें थीं। इसके बावजूद अब स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी के एमएस डॉ रमेश चंद ने मामले की पुष्ट की है।