हिमाचल

भाजपा पर प्रतिभा सिंह का पलटवार, बोलीं- देहरा में कमलेश ठाकुर का मायका

हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों को लेकर प्रचार के साथ नेताओं की जुबानी जंग भी जारी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से चुनाव लड़वाने को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बात कह रही है। अब इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है ओर भाजपा की बयानबाजी को निराधार करार दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह यहां कि नागरिक है उनका मायका देहरा में है और उनका बचपन वहां बीता है। कांग्रेस पार्टी ने सर्वे कराया है ओर सबकी राय के बाद उन्हें टिकट दिया गया है। बीजेपी के आरोपो का कोई आधार नहीं हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि तीन उपचुनाव में कांग्रेस जीत के लिए प्रयास कर रही है। हालात को देखकर लग रहा है कि कांग्रेस जीतेगी और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश में काम करवाए हैं जिन्हें देखकर लोग कांग्रेस पार्टी को वोट करेगी।

दरअसल प्रतिभा सिंह आज रिज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने सुधीर विधार्थी की पुस्तक “नेहरू और क्रांतिकारी” का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले की शुरुआत आठ साल पूर्व वीरभद्र सिंह ने की। कहा कि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पुस्तकों में रुचि दिखा रहे हैं। जिस तरह से बच्चों का ध्यान अब किताबो में कम हो रहा है उस दृष्टि से इस तरह के मेले काफी महत्वपूर्ण हैं।

Kritika

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

31 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago