हिमाचल

सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा, बेरोजगारी का आंकड़ा 10 लाख पार: प्रतिभा सिंह

शिमला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने सत्ता का खुल कर दुरपयोग करते हुए प्रदेश को आर्थिक कंगाली पर ला कर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 10 लाख से ऊपर चला गया है।

आज रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं व चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही प्रदेश का संतुलित विकास किया,जबकि भाजपा ने इसमें बड़ा भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने इस कार्यकाल में केवल उन योजनाओं के फीते काटे जो पूर्व वीरभद्र की कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी कुछ माह पूर्व आनन फानन में प्रदेश के भविन्न क्षेत्रों में बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास असफल किया है। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कभी भी प्रदेश की समस्याओं की कोई सुध नही ली। कर्मचारियों से भेदभाव किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन को तुरंत बहाल करेगी। सरकारी कार्यलयों में पड़े रिक्त पदों को भरा जाएगा ।इसके अतिरिक्त मंहगाई से राहत देने के लिये महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता,व घरेलू उयोग की 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने व  पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का आग्रह किया।

Kritika

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago