Follow Us:

कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस ने आयोजित किया नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम

|

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूर्व सांसद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ती पत्र दिए दिए गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने घर के साथ साथ पार्टी के कार्यो व समाज सेवा में जिस तरह से अपना योगदान दे रही है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज नारी न्याय सम्मान का यह कार्यक्रम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उन्होंने महिलाओं को मान सम्मान दिया था। पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मान महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।