हिमाचल

प्रतिभा सिंह बोली गारंटी पूरा करना सरकार का काम, CM शीघ्र करे मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य नियुक्तियां

चार राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है और लेकिन कहां पर कमियां रही इसको लेकर कांग्रेस पार्टी को मंथन करना होगा। हिमाचल प्रदेश में सरकार शीघ्र ही मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन के लोगों को सरकार में जिम्मेवारियां दे ताकि लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता ज्यादा मेहनत से काम करें।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह पिछले 5 महीने से सरकार में संगठन के लोगों को नियुक्तियां देने और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से फरियाद लगा चुकी हैं ऐसे में समय रहते सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व देना चाहिए इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ता है और वे प्रभावी ढंग से पार्टी को मजबूत करने के लिए के काम करते है।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी समय कम ही रह गया है ऐसे में कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करने की आवश्यकता है।

गारंटी को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो गारंटी दी है उनको पूरा करना सरकार का दायित्व है हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने जो गारंटी दी है उनको पुरा करना सरकार का काम है और सरकार इसके लिए काम भी कर रही हैं। चार राज्यों में जो भाजपा को जनादेश मिला है वह सभी को स्वीकार है लेकिन कांग्रेस पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किस तरह से पुनर्जीवित करना है इसको लेकर मंथन करने की आवश्कता है।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

49 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

57 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago