<p>हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सप्ताह भर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 11 जून से प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जमकर मेघ बरस रहे हैं। इस बार मानसून गत वर्षों के मुकाबले एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे देगा, जिसके सामान्य रहने के आसार हैं। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिशों का दौर जारी रहेगा। उसके बाद प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। हिमाचल में बारिश के चलते तामपान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है।</p>
<p>मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्री-मानसून 11 जून से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले भी अप्रैल से जून माह तक अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिली है। भले ही जनवरी से फरवरी तक बारिश और बर्फ़बारी सामान्य से कम दर्ज की गई थी। गत रात्री से लेकर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।</p>
<p> इस बार प्रदेश में मॉनसून एक सप्ताह पहले 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। अमूमन हर साल 1 जुलाई के आसपास प्रदेश में मॉनसून दस्तक देता था। इस बार प्रदेश में मॉनसून के सामान्य रहने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…