हिमाचल

’26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बीड बिलिंग में होगा प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन’

हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में आगामी 26 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक कांगड़ा के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है.

जिसमें भारत मसमेत 32 देश के पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे ।सरकार में सीपीएस और बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आयोजन से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों का हिमाचल के प्रति फिर से विश्वास बढ़ेगा।

सीपीएस किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आएंगे। प्री पैराग्लाइडिंग कप में भारत समेत 32 देशों के पैराग्लाइडर भाग ले रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी घोषित किया गया है और इस कड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चला है। इस एयरपोर्ट में जब बड़े विमान उतरेंगे तो ऐसे में भारी संख्या में पर्यटक आएंगे और कांगड़ा का पर्यटन की दृष्टि से विकास होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 5 वर्षो तक इस घाटी को दरकिनार किया और कोई भी खेल प्रतियोगिता नहीं करवाई।

वहीं जिला परिषद कैडर की काम छोड़ो हड़ताल को लेकर किशोरी लाल ने कहा कि आपदा के समय में हड़ताल करने का उचित समय नहीं है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है। मुख्यमंत्री से इसको लेकर बात की जाएगी ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकले। कर्मचारियों से आपदा के इस समय में सहयोग की उम्मीद है कर्मचारी हड़ताल छोड़कर कम पर लौटे।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago