Categories: हिमाचल

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, EMT टीम ने कराई सफल डिलीवरी

<p>नाहन मेडिकल कालेज नाहन से चंडीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज 32 के लिए रेफर एक गर्भवती ने एम्बुलेंस में ही एक नवजात को जन्म दिया है। ये सब एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार नाहन तहसील के विक्रमबाग़ इलाके की एक सरोज पत्नी जाहिद को प्रसव पीड़ा के चलते नाहन मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। रात के समय अचानक तबियत खराब होने के कारण महिला को चंडीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि महिला के प्लेटलेटस में कमी आने लगी थी। इसके बाद महिला को 108 एम्बुलेंस में रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी जुल्फिकार अली और पायलेट संतोष ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रात करीब 2:10 पर मनीमाजरा के समीप हाउसिंग बोर्ड के पास वाहन रोक डिलीवरी करा दी।</p>

<p>महिला ने मेल चाइल्ड को जन्म दिया है। अब दोनों को चंडीगढ़ के हायर सेंटर में भर्ती किया गया है। ईएमटी जुल्फिकार ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि महिला में प्लेलेट्स में गिरावट के चलते महिला को नाहन से रेफर किया गया था। मनीमाजरा के पास महिला की सफल डिलीवरी कराई गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago