Follow Us:

दिल्ली वापस लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अनाडेल से भरी उड़ान

पी. चंद |

4 दिवसीय शिमला दौरे के बाद महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ वापस दिल्ली लौट गए। रविवार को उनके 11 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम में ख़राबी के चलते उनकी उड़ान में देरी हुई। अब 2 बजे रामनाथ कोविंद ने शिमला के अनाडेल से उड़ान भरी है।

अपने 4 दिनों के दौरे में रामनाथ कोविंद ने शिमला के रिज मैदान की सैर की और विधानसभा में संबोधन भी दिया।