हिमाचल

राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा, CM ने भेंट की पारंपरिक थंका पेटिंग

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।

राष्ट्रपति ने हेलीपैड के पास सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द और उनकी पुत्री भी उपस्थित थीं।

इससे पहले, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सिसु हेलीपैड आगमन पर उनका राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पारम्परिक थंका पेटिंग भेंट की। अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रोजेक्ट योजक के मुख्य अभियन्ता जितेंद्र प्रसाद ने अटल टनल के निर्माण और मनाली-लेह मार्ग पर भविष्य में बनने वाली अन्य महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी।

इसके उपरान्त, राष्ट्रपति को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन, भरत खेड़ा ने मनाली के सासे हेलीपैड पर विदाई दी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

कांगड़ा जिला 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण करने में सबसे आगे

कांगड़ा जिला 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची दर्ज…

48 mins ago

जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण : राकेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ…

1 hour ago

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : CM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र…

1 hour ago

रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में ”बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पिक्सी जाब और पंज दरिया यूके ने दुबई इंटरनेशनल…

1 hour ago

92 मतदान केंद्रों के माध्यम से 25 हजार 232 मतदाता 1 जून को करेंगे मतदान

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का…

21 hours ago

सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री

सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री  आनंद शर्मा का…

21 hours ago