Follow Us:

राष्ट्रपति की बेटी ने की रिज, माल रोड की सैर, खूब खिंचवाए फोटो

|

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 दिन के शिमला प्रवास पर हैं। राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ शिमला पहुंचा है। शुक्रवार को राष्ट्रपति की बेटी और परिवार के सदस्यों ने माल रोड, रिज और लक्कड़ बाजार की सैर की। इस दौरान राष्ट्रपति की बेटी ने रिज मैदान पर परिवार संग खूब फोटो भी खिंचवाए।

माल रोड पहुंचे पर राष्ट्रपति की बेटी ने हिमाचल एम्पोरियम से कुल्लू शॉल, सदरी और अन्य सामान की खूब खरीददारी की। रिज पर पहुंचने पर चर्च के सामने कई फ़ोटो भी खिंचवाए। उसके बाद राष्ट्रपति की बेटी लक्कड़ बाजार की तरफ गई जंहा पर करीब आधा घंटा सैनी पर्स हाउस से लकड़ी से बने विभिन्न सामान की जमकर खरीददारी की।