Follow Us:

कोरोना संकट में बेसहारा जरूरमंदों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाएगा प्रेस क्लब शिमला

पी. चंद, शिमला |

कोरोना संकट की मुश्किल घड़ी में प्रेस क्लब शिमला ने राजधानी शिमला में रहने वाले बेसहारा जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं। चुनौती बन चुके कर्फ्यू और लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक प्रेस क्लब शिमला राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाएगा।

दरअसल कर्फ्यू के दौरान सक्षम लोग तो जरूरी वस्तुएं खरीद रहे हैं। लेकिन जो लोग हर रोज मजदूरी कर रुपये कमाकर उसी से पेट पालते हैं, उनके लिए कर्फ्यू चुनौती बना हुआ है। ऐसे लोगों की पहचान कर प्रेस क्लब उन्हें जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाएगा। साथ ही शिमला से बाहर रहने वाले उन लोगों की भी मदद करेगा, जो कि कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान शिमला में फंस गए हों।

प्रेस क्लब की संचालन परिषद ने निर्णय लिया है कि शहर व आसपास के इलाके में ऐसे बेसहारा लोगों को चिन्हित कर प्रेस क्लब उनके घर पर राशन व आवश्यक सामान पहुंचाएगा। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से आग्रह है कि ऐसे बेसहारा जरूरतमंद लोगों के बारे में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष पराक्रम चंद, महासचिव देवेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव भवानी नेगी और कोषाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा को उनके मोबाइल पर अवगत करवाएं।

अनिल हेडली—9418051111
पराक्रम चंद—9418572333
देवेंद्र वर्मा—–9418300842
भवानी नेगी —- 9418141114
उज्ज्वल शर्मा—-9418187690

मानवता के इस कार्य में प्रेस क्लब के सदस्य भी अपना सहयोग देने को आगे आएं।