हिमाचल

कांगड़ा में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

Kangra Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक निजी बस  राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर स्थित समलाना में, बियर फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। बस संसारपुर टैरेस से जवाली की ओर आ रही थी। इस हादसे में बस के चालक सहित 10 सवारियों को चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने चालक एवं घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल, राकेश कुमार, को गंभीर चोटों के कारण टांडा अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बस के परिचालक ने बताया कि बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधीक्षक नूरपुर, अशोक रतन, ने इस हादसे की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, नूरपुर के निकट भडवार में चार गाड़ियों के आपस में टकराने से चार महिलाएं घायल हुई थीं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

व्हाइट हाउस में दिवाली के जश्‍न में जुटे भारतीय-अमेरिकी, सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से संदेश, बाइडन ने जलाए दीप

White House Diwali Celebration 2024: वाशिंगटन में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस…

2 hours ago

बल्ह के चिकित्सक डॉ. दिनेश वत्स को दिल्ली में धन्वंतरि एक्सीलेंस पुरस्कार

Dhanvantari Excellence Award:  बल्ह क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक और वत्सायुष एस आर मेमोरियल हेल्थ केयर…

2 hours ago

चौथी गोरखा राइफल्स का पुनर्मिलन: बलिदान और सौहार्द की परंपरा को किया याद

Regimental reunion ceremony: हिमाचल प्रदेश के सुबाथू में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित चौथी गोरखा राइफल्स…

3 hours ago

धनतेरस 2024: दिवाली का शुभारंभ, धन और समृद्धि का स्वागत

Dhanteras Wishes and Greetings: भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली की शुरुआत आज धनतेरस से…

4 hours ago

जानें, किन राशियों के लिए आज आएंगे शुभ समाचार

मेष (Aries) ♈ आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि…

4 hours ago

टांडा मेडिकल कॉलेज में PET स्कैन, रोबोटिक सर्जरी जल्‍द : सीएम

मुख्यमंत्री सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज में 10.27 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का…

17 hours ago