Follow Us:

आपने हिमाचल में एक ईमानदार सरकार चुनी जो आपकी सेवा कर रही है: प्रियंका गांधी

|

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कुटलेहर, हमीरपुर में विशाल न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया।

उन्होंने जनता से अपील की, आपने हिमाचल में एक ईमानदार सरकार चुनी जो आपकी सेवा कर रही है। यहां आपदा आई तो भाजपा के नेता दिखाई नहीं दिए, लेकिन हमारी के सारे मंत्री, विधायक आपके साथ खड़े हुए, आपकी मदद की। आज भाजपा आपकी चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताइए। केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाइए ताकि हिमाचल के लिए हम और बड़े काम कर सकें।