हिमाचल

सोलन से प्रियंका गांधी ने जयराम सरकार से पूछा सवाल, 5 साल में क्या किया?

सोलन: परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली सोलन में जहां एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा पर जुबानी हमले करते हुए नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ जनता के सामने ऐलान भी कर दिया कि हिमाचल प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ओपीएस को बहाल करने की घोषणा की जाएगी, वहीं हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा भी पहले मंत्रिमंडल से की जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ड्रग माफिया बढ़ता जा रहा है ऐसे में हिमाचल प्रदेश में ड्रग पॉलिसी में जाकर हर विधानसभा क्षेत्र में ड्रग एडिक्शन सेंटर भी खोले जाएंगे

माता शुलिनी मन्दिर में दर्शन करने के बाद ऐतिहासिक ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में जनता को संबोधित करने के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने माता शुलिनी के जयकारे से अपने भाषण की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का हिमाचल से गहरा नाता था, जब वो शहीद हुए तो शायद उन्हें पता था कि वे शहीद होने वाली है उससे पहले उन्होंने परिवार जनों को कहा कि मेरी कुछ अस्थियां हिमालय में भी विसर्जित करना। प्रियंका ने कहा की जब मैंने हिमाचल के शिमला में घर बनाया वो इसीलिए बनाया क्योंकि इंदिरा गांधी जी की ख्वाहिश थी हिमाचल में बसना है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. परमार ने हिमाचल के लोगो की मदद से हिमाचल बनाया. हिमाचल प्रदेश को कर्मचारियों युवाओं महिलाओं और वीरों ने हिमाचल को बनाया है किसी पार्टी ने नहीं जिस प्रदेश को जनता ने बनाया है उसे सम्भालना भी हिमाचल के लोगों का काम है ऐसे में जनता को इसके लिए सोचना होगा।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने पांच साल कुछ नहीं किया, कर्मचारी सड़कों पर धरना दे रहे है। महीनों से मांग कर रहे लेकिन सरकार ध्यान नही दे पा रही, पेंशन की मांग कर रहे है। भाजपा की केंद्र सरकार ने पेंशन बन्द की थी। और अब कर्मचारी सड़को पर है। कर्मचारियों की पेंशन के लिए पैसा नही है लेकिन उद्योगपतियों के लिए पैसा इस सरकार के पास है।

युवा आज बेरोजगारी से गुजर रहा है,प्रदेश में 63000 पद खाली है कोई भरना नहीं चाहता मोदी जी की तरह जयराम जी भी बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहे है। उम्मीद नही है आज युवाओं को की उन्हें नोकरी मिलेगी,बागवानों किसानों की मांग पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है पीपीकिट घोटाला हिमाचल में होना शर्मनाक है युवाओ को रोजगार नहीं लेकिन पुलिस भर्ती में घोटाला हुआ।

भाजपा रिवाज बदलने की बात करती है लेकिन वे रिवाज बदल चुके है,क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने विकास की राजनीति की और भाजपा ने सिर्फ घोटालों की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि जनता को कुछ देने के बजाय जयराम सरकार ने हर वर्ग से उनका हक छीना है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री विकास करते थे लेकिन भाजपा सिर्फ घोटाले करती आई है,युवा मजबूत होगा तो प्रदेश आगे बढ़ेगा जब कांग्रेस आएगी तो ये वादा है कांग्रेस की सभी 10 गारंटी कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।

Kritika

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

7 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

7 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

7 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

7 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

7 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

7 hours ago