Follow Us:

“प्रियंका गाधी आज नगरोटा बगवां में रैली को करेंगी संबोधित…”

डेस्क |

प्रदेश में चुनाव अब चरम-सीमा पर है. वहीं, इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. इसी के साथ प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के लिए गांधी मैदान तैयार कर दिया गया है.
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने अपने फेसबुक एकांउट पर लिखा है कि प्रियंका गांधी का नगरोटा बगवां में हार्दिक स्वागत है.