Follow Us:

आपदा का जायजा लेने कल हिमाचल आएंगी प्रियंका गांधी

desk |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी कुल्लू, मनाली, मंडी और सोलन का दौरा करेंगी।

इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का प्रियंका गांधी जायजा भी लेंगी। तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी आने की कोशिश कर चुकी हैं। खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण वह नहीं आ सकीं।