हिमाचल

शिमला में आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका, बोलीं- हर संभव मदद करे केंद्र सरकार

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 9:00 बजे शिमला शहर के आपदा प्रभावित वार्डों का दौरा करने पहुंची। प्रियंका ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है।

बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। केंद्र को हर संभव मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में 21 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले पुलिस ने समरहिल में येलो लाइन में खड़ी की गईं गाड़ियों के चालान काटे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका 15 सितंबर को सोलन होते हुए नई दिल्ली वापस जाएंगी। सोलन में भी प्रियंका आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगी। हालांकि प्रियंका ने मंगलवार को ही सोलन जाना था, लेकिन खराब मौसम और धुंध की वजह से नहीं जा पाईं।

Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

10 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

10 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

10 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

10 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

11 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

13 hours ago