Follow Us:

गुपचुप शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा, घर के निर्माण का लिया जायजा

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा मंगलवार सुबह गोपनीय तरीके से शिमला पहुंची। प्रियंका शिमला के पास छराबड़ा में बन रहे अपने घर का निर्माण कार्य देखने के लिए पहुंची हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए शिमला पहुंची और छराबड़ा स्थित ओबराय ग्रुप के वाइल्ड फ्लावर होटल में 11 बजे विश्राम करने पहुंची। इसके बाद 12 बजे वह अपने घर का निर्माण कार्य देखने पहुंची। लगभग तीन घंटों तक वह निर्माण की जांच-पड़ताल करती रहीं।

प्रियंका अभी भी ओबराय होटल में रुकी हुई हैं और बुधवार को भी अपने निर्माणाधीन घर को देखने जा सकती हैं। उनके घर का लगभग काम पूरा हो चुका है। अब इंटीरियर का काम जारी है।

इससे पहले भी प्रियंका 28 जून को शिमला आई थीं। इस पूरी यात्रा में भले ही प्रियंका के साथ कोई लाव-लश्कर ज्यादा दिखाई ना देता हो। लेकिन, सुरक्षा के बंदोबस्त व्यापक स्तर पर तैयार रहते हैं।