हिमाचल

प्रियंका ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोलीं- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं। प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं।

उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों का दर्द जाना।

इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। प्रियंका ने मनाली में कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बहुत से लोग श्रमदान भी कर रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने की हिमाचल के लोगों की यह जो भावना है, वही हमारी राज्य सरकार की भी है। हिमाचल के लोगों की यह भावना पूरे देश के लिए मिसाल है।

इससे देश के लोगों को सिखना चाहिए। केंद्र सरकार को भी इसी भावना से मदद करनी चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और केंद्र में भाजपा की।

वहीं, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में आपदा से 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई थी। प्रधानमंत्री ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रियंका ने मंडी जिले के पंडोह में भी नुकसान का जायजा लिया। प्रियंका बीबीएमबी से देवरी गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचीं। यहां उन्होंने बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का दर्द जाना। प्रियंका गांधी सोलन जिले का भी दौरा करेंगी। इसके बाद प्रियंका कल्याणी हेलिपेड शिमला पहुंचेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी। बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं।

केंद्र सरकार ने असंवेदनशील रवैया अपनाया: प्रियंका

इससे पहले सोमवार शाम को प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा ने हजारों करोड़ का नुकसान किया है। सैकड़ों जानें गई हैं और बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं।

राज्य सरकार अपने स्तर पर हर संभव मदद, राहत पहुंचाने व पुनर्निर्माण का कार्य कर रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की लगातार अपील के बावजूद केंद्र सरकार ने असंवेदनशील रवैया अपनाया है और अब तक इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया है।

प्रियंका ने केंद्र सरकार से अपील की कि यह कठिन समय हिमाचल वासियों के साथ खड़े होने का है। प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर राहत व पुनर्वास कार्य में हिमाचल की जनता को हर संभव मदद पहुंचाई जाए।

Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

2 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

2 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

2 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

3 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

3 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

5 hours ago