Follow Us:

प्रो. शशि कुमार धीमान बने तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के नए कुलपति

प्रोफेसर शशि कुमार धीमान हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के नए कुलपति होंगे। राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति सचिवालय ने…

जसबीर कुमार |

प्रोफेसर शशि कुमार धीमान हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के नए कुलपति होंगे। राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति सचिवालय ने प्रो शशि कुमार धीमान की नियुक्ति का पत्र जारी किया है।

शशि कुमार वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में भौतिक विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। इससे पहले वे तकनीकी विवि के पहले और संस्थापक कुलपति के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वह जनवरी 2011 से जून 2013 तक तकनीकी विवि के कुलपति रहे हैं। अब एक बार फिर उन्हें तकनीकी विवि के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

बता दें कि प्रो धीमान लगभग 30 साल से शिक्षण और शोध कार्य से जुड़े हैं। इसके अलावा 128 शोध पत्र और एक पुस्तक प्रकाशित हुई है। 10 शोधार्थियों का पीएचडी, 31 का एमफिल और 75 से अधिक विद्यार्थियों की स्नातकोत्तर डिग्रियों का निर्देशन कर चुके हैं।