Follow Us:

बरोटा गांव के युवकों का खेलों के प्रति जनून साहासिकः राजेन्द्र चंदेल

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमड़ल की लुहारवीं पंचायत के गांव बरोटा में एक दिवसीय बैडमेंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह आयोजन स्थानीय गांव के युवकों द्धारा किया गया है। इस प्रतियोगिता में मुख्यतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राजेन्द्र चंदेल ने शिरकत की है। इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया है जिसमें खिलाडियों के द्वारा खेले गए सभी मुकाबले कड़ी प्रतिस्पर्धा के हुए हैं।

जूनियर  एकल वर्ग में प्रथम स्थान पर राहुल, द्धितीय शुभकरण और तीसरे स्थान पर शिवांश रहे हैं। सीनियर एकल वर्ग में प्रथम स्थान पर  संजीव कुमार, द्धितीय रजत और तीसरे स्थान पर विक्रांत रहे हैं। डबल सीनियर वर्ग में रजत और विक्रांत ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि दूसरे स्थान पर संजय, इंद्र सिंह और तीसरे स्थान पर संजीव और करण रहे हैं।

विजेता खिलाड़ियों को उपप्रधान राजेन्द्र चंदेल ने इनाम वितरित किए गए है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चंदेल ने कहा है कि खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम है जिन्होंने ठंड के मौसम होने के बाद भी प्रतियोगिता का बेहतरीन तरीके से आयोजन किया गया है। इस गांव के युवकों की मांग थी कि स्कूल के प्रागंण मे बैड़मेटन कोर्ट बनवाया जाए जिससे विधायक राजेंद्र गर्ग के द्वारा पैसा 2 लाख 90 हजार स्वीकृत करवाकर, कार्य प्रगति पर चला हुआ है।