हिमाचल

जनता मांग रही हिसाब, कांग्रेस कर रही नौटंकी : बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता जो हिमाचल में चुनावाी रैलियों को सम्बोधित कर रहे हैं, उनसे पूछा कि डेढ़ साल पहले हिमाचल प्रदेश की जनता को जो झूठी गारंटियां परोसी थी, उनका हिसाब हिमाचल की जनता मांग रही है और यह नेता दोबारा से और बड़ी-बड़ी नौटंकियां करके जा रहे हैं।

प्रदेश की जनता अब इनके झूठ के पुलिंदे पर विश्वास करने वाली नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे है कि मेरा खजाना खाली है और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अरबों-खरबों रूपये की घोषणाएं करके जा रहे हैं।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को और प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए जिन्होनें प्रदेश के मतदाता के साथ धोखा किया, छल किया, कपट किया एक बार नहीं लगातार कर रहे हैं।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल का विकास जो विगत भाजपा सरकार में हो रहा था उस विकास कार्य को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ताला लगाकर जनता का नुकसान किया। मोदी जी द्वारा दी गई गरीब कल्याण की योजनाएं, सड़कों के निर्माण की योजनाएं, पेयजल निर्माण की योजनाओं को भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में समाप्त कर दिया जिसका हिसाब 1 जून को जनता मोदी जी को अपना आशीर्वाद देकर हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाएगी और भाजपा चारों लोकसभा सीटें भारी बहुमत से जीतकर जीत की हैट्रिक लगाएगी।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago