हिमाचल

देश में परिवर्तन की लहर, इंडिया गठबन्धन बना रहा सरकार

1 जून को अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार काफ़ी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दुसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। शिमला कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी मीडिया और पब्लिसिटी विंग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता कर देश में परिवर्तन की लहर बताते हुए इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाने का दावा किया।

पवन खेड़ा ने कहा कि छ चरण के चुनावों में इंडिया गठबन्धन को देश के सभी राज्यों से समर्थन मिला है और तीन भावनाएं भय, गुस्सा और दुख देश के लोगों में देखने को मिल रही है।बदलाव की आवाज पुरे देश में आ रही है। देश में 45.4 %बेरोजगारी दर हो गई है और एक घंटे में दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं में गुस्सा है क्योंकि दस साल में अपेक्षा के मुताबिक रोजगार नहीं दिया गया। जेपी नड्डा का पीएम मोदी को हवाई अड्डे से लाना और छोड़ना का ही काम कर रहे हैं। केवल नाममात्र के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रह गए हैं।

हिमाचल में आपदा के वक्त पीएम मोदी ने आंख बंद कर ली थी और दूसरे घर को मदद नहीं दी। हिमाचल में सरकार को तोड़ने का भाजपा ने प्रयास किया जिसका भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।पुरे देश में एक डर और चिंता की भावना है। संविधान को बदलने की इनके बात कर रहे हैं। पीएम मोदी अब थक चुके हैं उन्हें आराम के साथ साथ ईलाज की भी जरूरत है। अग्निवीर योजना युवाओं का अपमान है। कांग्रेस ने पांच न्याय गारंटी दी है जिसमें सबके हित सुरक्षित रहेंगे।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago