हिमाचल

किन्नौर व लाहौल-स्पिति जिला की 13 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल से भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में जनजातीय क्षेत्र किन्नौर व लाहौल-स्पिति जिला की 13 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने लियो से चांगो सड़क के निर्माण कार्य सहित इन क्षेत्रों की अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाया।

राज्यपाल ने कहा कि 11 किलोमीटर लम्बी लियो से चांगो सड़क के निर्माण कार्य में गति लाने के लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जनजातीय क्षेत्र में नौतोड़ की बहाली तथा सीमा सड़क संगठन को सड़क निर्माण कार्य सौंपने बारे अवगत करवाएंगे। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध परिवहन सुविधा प्राप्त होगी तथा पर्यटकों को भी आवागमन से सम्बन्धित समस्याओं से निजात मिलेगी। सेना व अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी यह लाभप्रद होगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जनजातीय क्षेत्र का उनके दौरे का उद्देश्य सीमा पर तैनात सैनिकों तथा इस क्षेत्र के निवासियों की कठिनाइयों व समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। राज्यपाल ने किन्नौर तथा स्पिति घाटी के लोगों की आतिथ्य सत्कार भावना की भी सराहना की।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago