Categories: हिमाचल

कांगड़ा जिला में 03 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: डीसी

धर्मशाला, 21 फरवरी: कांगड़ा जिला में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत तीन मार्च को शून्य से पांच वर्ष तक के एक लाख आठ हजार 711 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त डा हेमराज बैरवा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि किसी भी स्तर पर कांगड़ा जिला में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहें इस के लिए स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा तथा उद्योग विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, झुग्गी झोंपड़ियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों के आवासीय बस्तियों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि देश के पोलियो मुक्त होने के स्टेटस को बरकरार रखने के लिए सभी के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 3 मार्च को 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुशील शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही 21 ट्रांजिट बूथ तथा 173 हाई रिस्क साइट चिह्न्ति की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियों को लेकर झोपड़ पट्टी तथा प्रवासियों के आवागमन स्थलों, निर्माण स्थलों जैसे हाई रिस्क एरिया में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 2134 दल गठित किए गए हैं इसमें 213 पर्यवेक्षक तथा 4268 कर्मचारनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी डा बंदना ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा गुलेरी, क्षय रोग निवारण अधिकारी डा आरके सूद सहित शिक्षा, आयुष, महिला बाल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago