हिमाचल

आतंकी घटनाओं के लिए जाना जाता है पंजाब, सुरक्षा में चूक से देश ने खोए दो PM: सुरेश भारद्वाज

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार हिमाचल के सभी 74 मंडलों में हस्ताक्षर अभियान का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिमला के रिज मैदान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी कि देश के सबसे बड़े जनप्रतिनिधियों एवं प्रधान सेवक है उनकी सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश आतंकवादी घटनाओं के लिए जाना जाता है, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जान भी उनकी सुरक्षा में चूक की वजह से गयी थी और राजीव गांधी की मृत्यु भी आतंकवादी घटना के कारण तमिलनाडु हुई थी।

भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री की सुरक्षा सभी प्रदेशों की प्राथमिकता है। पंजाब में उस दिन प्रधानमंत्री ने 42000 करोड़ की सौगात पंजाब को देनी थी। पंजाब सरकार को शायद विकास से कुछ लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर 20 मिनट के लिए रुक गया जो कि मोदी की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं था यह एसपीजी एक्ट का उलंघन भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवान प्रदर्शकारियों के साथ चाय पी रहे थे, यह पंजाब सरकार की मिलीभगत को पूरी तरह से दिखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खास यार पाकिस्तान सेना अध्यक्ष स्वयं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से निवेदन करते है कि इस घटना पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

40 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago