हिमाचल

आर.बी.आई. के क्षेत्रीय निदेशक ने मुख्यमंत्री से भेंट की

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हो रही प्रगति के अलावा हिमाचल प्रदेश में वित्तीय साक्षरता और समावेशन में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर.बी.आई. को देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं की 90वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए आर.बी.आई. द्वारा अटूट प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आर.बी.आई. की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

अनुपम किशोर ने मुख्यमंत्री को आर.बी.आई. द्वारा राज्य में वित्तीय साक्षरता और समावेशन को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और शुरू की गई नवीन पहलों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आर.बी.आई. की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर वित्तीय साक्षरता पर बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर अभियान तथा शिमला में स्नातक विद्यार्थियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे भी अवगत करवाया। बैंकिंग लोकपाल एस.के. यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

13 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago