2019 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल जैन ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर काजा में कार्यभार संभाला। इस मौके पर एसडीएम हर्ष अमनेद्र नेगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय कर्मचारियों ने आशी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्पीति के प्रशासनिक कार्य की रूपरेखा का अवलोकन भी किया।
राहुल जैन ने कहा कि इससे पहले एसडीएम सरकाघाट के पद पर उन्होंने एक वर्ष दस महीने तक सेवाएं दी हैं। स्पीति में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर विभाग के साथ आगामी दिनों में बैठक की जाएगी, जिसमें विभागों के भीतर चलने वाले विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके बाद स्पीति के लिए भविष्य में क्या नए प्रयास किए जा सकते हैं, इसके बारे में रूपरेखा बनाई जाएंगी। स्पीति में साहसिक खेलों, पर्यटन की अपार संभावनाएं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रथामिकताओं में शामिल हेलीपोर्ट स्थापना, इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना को लेकर सर्वेक्षण होना है। इसी माह यह सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही वाइब्रेंट प्रोग्राम को लेकर तीव्र गति से कार्य चला है। इसको लेकर योजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्पीति के लोग जब भी चाहे अपने सुझाव विकासात्मक कार्यों के लिए दे सकते है।
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…
केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…
आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…
बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…
ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…