हिमाचल

भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो अभियान में उलझे हैं राहुल गांधी: सुरेश कश्यप

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो स्टार प्रचारक हैं न ही इनकी रैलियों में भीड़ देखने को मिलती है. आज भाजपा के स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट और प्रचार अभियान से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला चुके हैं.
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जिस केंद्रीय नेता को स्टार प्रचारक मानते हैं वह खुद भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो अभियान में उलझे हुए हैं. यानी राहुल गांधी पर हिमाचल के कांग्रेसी नेता भरोसा नहीं करते हैं. दूसरी तरफ राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी बीते दिनों छुट्टियां मनाने आई तो दिखावे के लिए सोलन से हाथ हिला कर चली गईं और अब हिमाचल लौट नहीं रही है. सुरेश कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस को गांधी परिवार पर भी कोई भरोसा नहीं रहा है.
हमारे पास संगठन भी है और नेता भी…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संगठन और सभी नेताओं पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेताओं की लोकप्रियता को देख कांग्रेस मनोबल खो चुकी है. सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास नेता है. जबकि कांग्रेस के पास न नेता है न ही नेतृत्व. यही वजह है कि आज भाजपा के केंद्रीय नेता प्रचार के लिए हिमाचल पहुंच चुके हैं तो कांग्रेस के लोग जल रहे हैं.
अपनी चिंता करें सुक्खू…
सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की नहीं, अपनी चिंता करें. दरअसल, सुक्खू का बयान था कि भाजपा के दिल्ली के नेता हिमाचल में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय नेताओं की आहट से सुक्खू और उनकी कांग्रेस पूरी तरह परेशान हैं.
Kritika

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

7 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

7 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

7 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

7 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

9 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

10 hours ago