हिमाचल

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस भड़क गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा और अन्य दलों के छुट भैया नेता अपनी कुर्सी बचाने और पार्टी हाई कमान के नेताओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी पर अभद्र और गैर जिम्मेदाराना बयां दे रहे हैं। जिसका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में मज़बूत हुई है जिससे भाजपा बौखलाहट में आ गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता कुर्सी की खातिर सिद्धांतों का बलिदान कर रहे हैं और राष्ट्रीय नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही है। इस तरह की ब्यान बाजी से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिल सकती जबकि एक ओर राहुल गांधी ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा की ना कि पीएम का पद पाने के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नवनीत सिंह बिट्टू के इस बयान की कड़ी निंदा करती है। सीएम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस तरह के बयान बाजी व नेताओं लगाम लगाने की सलाह दी है। केंद्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा के कुछ नेता इस तरह की ब्यान बाजी कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बलिदानों की पार्टी है और इस तरह से राष्ट्रीय नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रमेश सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

52 mins ago

अब 15 बच्चों की संख्या वाले उच्च, 25 वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होंगे मर्ज

  Shimla: हिमाचल प्रदेश में 15 बच्चों की संख्या वाले हाई और 25 संख्या वाले…

1 hour ago

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

3 hours ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

3 hours ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

3 hours ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

5 hours ago