Follow Us:

पहाड़ोें के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार, जल्द शुरू हो रही है रेड डी हिमालय रैली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पहाड़ों के खतरनाक रास्तो पर रोमांच का सफर 6 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार 19वीं ‘रेड डी हिमालय’ रैली 6 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। जोकि 6 अक्टूबर को मनाली से शुरू होगी और 14 अक्टूबर को लेह में समाप्त होगी।

आठ दिनों तक चलने वाली इस रैली में प्रतिभागी दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसमें कारों का काफिला  हिमालय के सबसे दुर्गम स्थानों काजा, सरचू, कारगिल और पेन्सी लॉ से होकर लेह तक जाएगा। रैली का पहला पड़ाव काजा में होगा।  हिमालय की वादियों में बसी मनाली के खूबसूरत नजारों के बीच शुरू होने वाली यह रैली दुनिया की सबसे एडवेंचरस रैलियों में एक है।

रैली में शामिल होने वाले रफ्तार के शौकीनों को 17500 फुट की ऊंचाई और माइनस 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान का सामना करना पड़ेगा।

महिलाएं भी लेंगी भाग

हिमाचल की शुची ठाकुर सहित 6 महिला प्रतिभागी भी इस रैली में अपना दमखम दिखाएंगी। साहसिक श्रेणी में मुंबई से मनीशा भी रैली में शामिल होंगी।

दस बार के चैंपियन सुरेश राणा भी शामिल

रैली के 10 बार के विजेता रहे मनाली के सुरेश राणा भी शामिल होंगे। रैली में सुरेश राणा, संदीप शर्मा और सम्राट यादव के अलावा भारतीय सेना का 8 सदस्यीय दल भी रैली में उतरेगा। सुरेश राणा ने बताया कि  रैली न केवल शारीरिक सहनशीलता की परीक्षा है बल्कि यह दिमाग की मजबूती की भी परख है।